फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To approve the four-lane road Anpara-Shakti Nagar

अनपरा-शक्तिनगर मार्ग फोरलेन करने को मंजूरी

Thu, 05 Jan 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 05 Jan 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद अनपरा-शक्तिनगर मार्ग को टू लेन से फोर लेन बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पखवारे भर पूर्व यहां सर्वे कर लौटी एनएचएआई की टीम की रिपोर्ट केंद्र स्तर से स्वीकृत हो गई है। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अफसरों को उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ बजट भी मिल जाएगा।

 एनजीटी ने ऊर्जांचल की मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया है। साल भर पहले इंटर स्टेट कनेक्टिविटी योजना के तहत प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति और वित्तीय अनुमति के लिए केंद्र को भेजा गया, लेकिन 24 अगस्त 2015 को केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की तरफ से आठ बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए प्रस्ताव में सुधार करने के लिए कहा गया। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र यती की तरफ से आपत्तियों का निपटारा कर विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग के जरिए अनुपालन आख्या केंद्र को भेज दी गई। इसके बाद एनएचएआई की टीम ने कुछ दिन पूर्व इस मार्ग का दौरा कर सड़क की स्थिति देखी। एनएचएआई की रिपोर्ट केंद्र से स्वीकृत हो गई है। अब सूबे के लोक निर्माण  विभाग की तरफ से जमीन की नाप और अन्य तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed