फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To agitate for farmers' problems

किसानों की समस्या को लेकर करेंगे आंदोलन

Sat, 08 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
To agitate for farmers' problems
सोनभद्र। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मकसूद खां ने कहा कि जिले में 17 फरवरी से किसान जनजागरण अभियान चला कर किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। वे शनिवार को सिंचाई डाक बंगले में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान जनजागरण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन दो नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। चिह्नित कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 पीड़ित किसान परिवारों के घर जाकर उनकी समस्याओं के संबंध में बात करेंगे और उनसे मांगों के बारे में फॉर्म भरवाएंगे। अभियान के दौरान किसानों का कर्जा माफ कराने, बिजली बिल कम करने, हर गांव में गोशाला खोलवाने, किसानों को क्षतिग्रस्त फसल का तुरंत मुआवजा देने सहित अन्य समस्याओं को उठाया जाएगा। बताया कि 25 फरवरी से क्षेत्रीय विधायक के आवास पर और तीन मार्च से तहसील मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा और ज्ञापन भी दिया जाएगा। छह मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed