{"_id":"8c0d1441d4a3668b2ab22a11595864b0","slug":"to-address-the-performance-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 15 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र व्यक्तियों को आवास दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के बसौधा गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन के बाद डीएम को मांगपत्र सौंपा।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है।
इसकी शिकायत पूर्व में जिलास्तरीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेंशन और आवास मुहैया नहीं कराया गया तो मांगों के समर्थन में वृहद आंदोलन करने को विवश होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर पार्वती, देवंती, हेमलता, सलीगुन, फूलवंती, जमीला, अमरावती, गंगा देवी, राधिका, सितरा मौजूद रहीं।