फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   tipar se kuchalakar khadaan munshee kee maut

टिपर से कुचलकर खदान मुंशी की मौत, केस दर्ज

Wed, 18 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
tipar se kuchalakar khadaan munshee kee maut
ओबरा। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के रास पहाड़ी क्षेत्र में स्थित 150 फिट गहरी खदान में बुधवार की सुबह पत्थर लोडिंग के दौरान टिपर से दबकर खदान मुंशी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक और सभी मजदूर भाग हुए। घटना वाली खदान के साथ ही आसपास की कई खदानों में भी कार्य बंद कर दिया गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार की खदान में सुबह लगभग आठ बजे पत्थर लोडिंग के लिए कई टिपर घुसी हुई थीं। खदान मुंशी गिरीश देव पांडेय (42) निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज खदान में ही खड़े होकर लोडिंग का कार्य करा रहे थे। तभी लापरवाही से आ रहे एक टिपर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी बारह वर्षीय पुत्री साक्षी, आठ वर्षीय पुत्र आयुष बिलखते रहे। थानाध्यक्ष शैलेष राय ने बताया कि मृतक की पत्नी संजू पांडेय की तहरीर पर टिपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। टिपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

खान अधिकारी का फूंका पुतला
ओबरा। टिपर से कूचल कर मुंशी की मौत से नाराज शाश्वत मंच के संयोजक श्याम जी मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कान्वेंट तिराहे पर खान अधिकारी का पुतला फूंका। साथ ही नारेबाजी की। कहा कि खान विभाग की लापरवाही के कारण खदानों में आए दिन मजदूरों की मौत होती है। चेतावनी दी किविभाग खदानों का निरीक्षण कर खतरनाक हो चुकी खदानों को बंद नही करता है तो मंच के कार्यकर्ता लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संदीप सोनकर, सूर्या सिंह, जहाजी खान, मोनू वर्मा, राज अली, पंकज सोनी, गणेश गुप्ता, बृजेश अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed