फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tikuria students dominate in gymnastics

जिमनास्टिक में टिकुरिया के छात्रों का दबदबा

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tikuria students dominate in gymnastics
सिरसिया ठकुराई न्याय पंचायत के बच्चों ने कई खेलों में पहला स्थान पाया है। भदोही में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें करमा विकास खंड के सिरसिया ठकुराई न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय टिकुरिया के जिमनास्टिक में बालक और बालिका वर्ग दोनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय सरौली के बच्चों ने एकांकी विधा के तहत प्रथम स्थान कंपोजिट विद्यालय भटौलिया के बच्चों नेे समूह गान, अंत्याक्षरी व योगा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं लोकगीत में दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग के 400 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय खर्रा मोड़ की कुसुम प्रथम स्थान, बालक वर्ग में गोला व डिस्कस थ्रो में रामाश्रय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 25 से 30 किलो भार वर्ग बालिका में सितारा प्रथम स्थान, 35 से 40 भार वर्ग अजय कुमार ने प्रथम स्थान, 40 से 45 भार वर्ग में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 45 से 50 भार वर्ग ने पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय गढईगाड़ की चांदनी ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही कंपोजिट विद्यालय की सीता बहार ने योगा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। शिक्षकों को खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed