फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tighten the screws on overloaded vehicles, barriers on the border

ओवर लोड वाहनों पर कसा शिकंजा, बार्डर पर लगे बैरियर

Mon, 31 May 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tighten the screws on overloaded vehicles, barriers on the border
बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान, आसनडीह व बीजपुर में लगे अस्थाई चेक पोस्ट का सोमवार को एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने निरीक्षण किया। बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ओवरलोड वाहनों को किसी भी दशा में प्रवेश न दिया जाय। कोई भी चेक पोस्ट पर आकर कार्य में बाधा डाले तो उसकी सूचना तत्काल दें ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

बताया कि बीजपुर में भी चेक पोस्ट की स्थापना कर दी गई हैं। अब ओवर लोड वाहन जिले में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अब ऐश ट्रांसपोर्ट वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। एनटीपीसी प्रबंधन को डीएम ने पत्र लिखा है। ऐश लदा ओवर लोड वाहन मिलेंगे तो कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम अभिषेक सिंह ने ओवर लोड वाहनों के संचालन को लेकर सख्ती बरती है। स्थिति यह है कि एमपी और छत्तीसगढ़ से बालू लेकर जिले की सड़कों पर बेखौफ चलने वाले वाहन अब अंडर लोड होकर चलने लगे हैं। सभी चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों को हिदायत दी गयी है कि वे कोई भी ओवर लोड वाहन को जाने न दें। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण सड़को को अब टूटने और गड्ढा होने का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed