फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tight security will remain on the route of Kanwar Yatra, those who spoil the environment will not be well

कांवड़ यात्रा के मार्ग पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tight security will remain on the route of Kanwar Yatra, those who spoil the environment will not be well
जिले में बकरीद, कांवड़ यात्रा, सावन मेलों सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए एसपी ने मातहतों को शांति और सौहार्द बनाए रखने का निर्देश दिया है। थाना और चौकी प्रभारियों को शरारतपूर्ण बयान जारी कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के साथ पूरी कठोरता से पेश आने को कहा गया है। जिन मार्गों से कांवड़ यात्रा गुजरेगी उन पर पुलिस चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रहेगी।
विज्ञापन

जिले में बकरीद और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। कांवड़ यात्रा और बकरीद को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मीटिंग कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के रूट पर पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों को पुलिस चिह्नित कर रही है। वहीं बकरीद को लेकर भी स्पष्ट कर दिया गया है कि पहले से चले आ रहे कुर्बानी स्थलों पर ही कुर्बानी दी जाएगी। नए स्थानों पर कोई कुर्बानी नहीं दी जाएगी। डीएम चंद्र विजय सिंह और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने लोगों से परंपरागत रूप से त्योहार मनाने की अपील की है। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और बकरीद को लेकर मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हर थाना क्षेत्र में मीटिंग कर रहे हैं ताकि कहीं पर भी कोई समस्या ना हो। वहीं पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है। कांवड़ यात्रियों के लिए विश्राम स्थलों को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा ढाबा मालिकों से भी बातचीत की जा है।
विज्ञापन

श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा, सावन मेला, रक्षाबंधन, नागपंचमी, बकरीद के त्योहारों को देखते हुए फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। थाना प्रभारियों को शरारतपूर्ण बयान जारी कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। - डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed