{"_id":"56f575324f1c1b067ef14d32","slug":"tiger-captured-by-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर्स ने किया सीरीज पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर्स ने किया सीरीज पर कब्जा
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
अनपरा में तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज जीतने पर ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करती हिंदुस्तान टाइगर्स की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापीय परियोजना कालोनी के सीआईएसएफ मैदान पर खेली जा रही तीन दिवसीय इंडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता हिंदुस्तान टाइगर्स के नाम रही। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हिंदुस्तान टाइगर्स की टीम ने बंजारा इंडियंस को सात विकेट से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। अमित राय और रोशन अली को संयुक्त रूप से मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
बंजारा इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 172 रन बनाए। अमित राय ने शानदार 75 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी हिंदुस्तान टाइगर्स के कप्तान रोशन अली ने 47 गेंदों पर 73 रन की आतिशी पारी खेलकर जीत को अपने पाले में कर लिया।
29वें ओवर में तीन विकेट शेष रहते टीम ने जीत दर्ज करने के साथ ही तीन दिवसीय सीरीज अपने नाम कर ली। स्वेताभ पांडेय ने 30 और प्रियेश ने 22 रनों का योगदान दिया। इसके पहले हुए दो मैचों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल ने अमित राय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सनी प्रजापति को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, रौशन सिंह को अनुशासन, शौर्य सिंह को उभरता हुआ खिलाड़ी और सुनील गुप्ता को मैन आफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
आयोजन में अहम भूमिका अदा करने वाले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लव वर्मा ने कहा कि इस सीरीज का लक्ष्य है कि छोटे बच्चों की प्रतिभा निखारी जाए। इस मौके पर दीपक शर्मा, कीर्ति शर्मा, विनय सिंह, मनोज सिंह, प्रेम प्रकाश, पिंटू दुबे, संतोष तिवारी, मोनू, अमित, प्रिंस आदि मौजूद रहे।