फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tier panchayat elections hard worker

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़ी मेहनत करें कार्यकर्ता

Tue, 08 Sep 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 08 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tier panchayat elections hard worker
सोनभद्र। अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रामदुलारे राजभर ने कहा कि सपा कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे जी जान से जुट जाएं। एक-एक सीट पर सपा का परचम लहराएं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।
विज्ञापन


संगठन को मजबूत किए बगैर कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले में ऐतिहासिक कार्य किया है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाएं। विशिष्ट अतिथि सपा के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मेराज खां ने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव एवं नगर स्तर पर भ्रमण कर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने हमेशा नौजवानों पर भरोसा किया और नौजवानों को उनका हक दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं।


बैठक को घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश, विजय कुमार यादव, राम निहोर यादव, गोपीनाथ गिरि, रामप्यारे सिंह पटेल, अब्दुल राजिक, मंदाकिनी पांडेय, राम प्रसाद ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed