फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three vicious thieves arrested in sonbhadra 29 tonnes of pipe of Namami Gange recovered

तीन शातिर चोर गिरफ्तार: नमामि गंगे जलापूर्ति योजना की 29 टन पाइप बरामद, ट्रक से कानपुर जा रहे थे बेचने

Wed, 24 Aug 2022 08:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 24 Aug 2022 08:34 PM IST
सार

सोनभद्र में जिले में नमामि गंग योजना के तहत लगाई जाने वाली पाइप की एक बड़ी चोरी सामने आई है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Three vicious thieves arrested in sonbhadra 29 tonnes of pipe of Namami Gange recovered
चार ट्रकों में लदे हुए 29 टन पाइप बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में नमामि गंग जलापूर्ति  योजना के तहत बिछाई जाने वाली पेयजल पाइप को चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान के धनखड़ में घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक से चोरी कर ले जाई जा रही 87 पाइप (29 टन) को भी अपने कब्जे में ले लिया है।  एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइंस चुर्क में प्रेसवार्ता के दौरान ये जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि अनपरा थाना क्षेत्र में नमामि गंगे पेयजल योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों के लिए रखी गई पाइप के चोरी होने का मामला सामने आया था। एएसपी मुख्यालय, पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में पुलिस की टीमें चोरों को पकड़ने के लिए लगाई गई थीं।

विज्ञापन

2200 रुपये प्रति क्विंटल बेचते थे

मंगलवार शाम सात बजे अनपरा थाना क्षेत्र के धनखड़ के समीप फोर्स के साथ थाना प्रभारी श्रीकांत राय ट्रकों से चोरी की पाइप लेकर जा रहे तीन चोरों को पकड़ लिया जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। एसपी ने बताया कि फर्जी बिल व कागजात तैयार कर ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से ट्रकों की व्यवस्था कर हाइड्रोलिक ट्रैक्टर से पाइप लादकर कानपुर ले जाकर 2200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवरों को बताया जाता था कि माल रिजेक्टेड है। जीएसटी की पर्ची काटने के उपरान्त उसे कैंसिल करके टैक्स की भी चोरी की जाती थी। पकड़े गए चोर विकास कुमार पटेल व संदीप कुमार पटेल निवासी कुसही बिहार, हाल पता कटेसर रतनपुर पड़ाव चंदौली और अमित उर्फ अनुपम पांडेय निवासी हुसैनीपुर भदोही के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

वहीं दो ट्रक, दो डीसीएम, एक ट्रैक्टर (हाइड्रा) और एक बोलेरो को सीज कर दिया गया। चोरों को पकड़ने में थाना प्रभारी श्रीकांत राय, दारोगा संतोष कुमार सिंह, चन्द्रभान सिंह, आरक्षी नितेश सिंह, अभिमन्यु पांडेय, निर्भय सिंह, शिवम मिश्रा का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed