फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three trucks transporting coal without permit were caught, seized

बगैर परमिट के कोयला परिवहन कर रहे तीन ट्रकों को पकड़ा, सीज

Sun, 25 Jul 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Three trucks transporting coal without permit were caught, seized
प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन मिश्रा के निर्देश पर पिपरी रेंजर वीके पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रविवार की सुबह बगैर ट्रांजिट परमिट के कोयला ले जाती तीन ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया। इससे बिना परमिट के कोयला का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिले में कुछ लोग बगैर ट्रांजिस्ट परमिट के कोयला परिवहन का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं। इसका खुलासा रविवार को वन विभाग की टीम ने बगैर परमिट के तीन ट्रकों को पकड़ने पर हुआ है। पिपरी रेंजर वीके पांडेय ने बताया कि डीएफओ को सूचना मिली कि क्षेत्र से लगातार बगैर ट्रांजिट परमिट के गाड़ियां पार हो रही हैं। सूचना पाकर पिपरी रेंजर रविवार की भोर में वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर कुंवारी गांव के समीप जब वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो अनपरा की ओर से तीन ट्रकें कोयला लेकर आते दिखा। तीनों को रोक कर जब कागजात की जांच की गई तो उन पर ट्रांजिट परमिट नहीं पाया गया। पकड़े गए ट्रकों को पिपरी स्थित रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बगैर परमिट के कोयला का परिवहन करने एवं कराने में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। वाहन चेकिंग के दौरान धीरेंद्र मिश्रा, अमित कुमार श्रीवास्तव, फूलचंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed