अनपरा। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अनपरा थाने में पिपरी सर्किल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान बिछड़ी टोला में बृहस्पतिवार को हुई विवाहिता के हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानों के पेडिंग पड़े विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें तथा जिले के टापटेन अपराधी, गैगेस्टर से संबंधित आवश्यक जानकारियां सभी थाने अपडेट रखें। इस दौरान उन्होंने अनपरा थाने का शस्त्रागार व अभिलेखो का भी बारीकी से जांच करते हुए शस्त्रो का भौतिक सत्यापन किया। शस्त्रों की जांच करने के बाद अभिलेखों को देखा। थाना व चौकी प्रभारियों को महिलाओं पर होने वाले अपराधों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बिछड़ी टोला जाकर विवाहिता शिवानी की कुल्हाड़ी से की गई हत्या मामले में पूछताछ की और गठित तीन टीमों को आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी,अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह,शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा,बीना चौकी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह,सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।