फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three suspended including deputy manager of NCL

एनसीएल के डिप्टी मैनेजर सहित तीन सस्पेंड

Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three suspended including deputy manager of NCL
कोयला कारोबार पर पहली चोट एनसीएल प्रबंधन ने दिया है। कोल प्रबंधन द्वारा डिप्टी मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने से दागी कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

निलंबन की कार्रवाई एनसीएल बीना कोयला प्रोजेक्ट के वे ब्रिज (तौल कांटा) पर बीते दिनों मिली संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के मामले में हुई है। डिवाइस बरामदगी को खदान से ज्यादा कोयले का वजन कम कर बाहर निकाले जाने से जोड़ कर देखा गया था। इस मामले की जांच एनसीएल मुख्यालय की विजिलेंस टीम कर रही थी। शुुरुआती जांच में लापरवाही उजागर होने पर बीना के डिप्टी मैनेजर (विद्युत एंव यांत्रिकी) अनुराग शाह व इलेक्ट्रिकल व मेकेनिकल विभाग के फोरमैन आशीष मिश्रा व प्रेमलाल पटेल को प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। एनसीएल बीना के वे ब्रिज पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छह जनवरी को मिली थी। इस मामले में प्रोजेक्ट के अफसरों ने स्पष्ट किया था कि डिवाइस कांटे पर लगे किसी उपरण का हिस्सा नहीं है। इसी के बाद जांच विजलेंस टीम को सौंपी गई थी। ऊर्जांचल में लंबे समय से चल रहे कोयला कारोबार का खुलासा होने से पहले बरामद डिवाइस का नाता खुलासे के बाद कारोबार से जुड़ा। बीते दिनों एसपी के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पकडे़ गए 23 ट्रक कोयला मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ किसी कारोबारी के गिरेबान तक नहीं पहुंचे हैं। इस बीच कोल प्रबंधन की कार्रवाई को कारोबार पर पहली चोट माना जा रहा है। एनसीएल के प्रवक्ता रामविजय सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed