फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three smugglers arrested with 55 cattle

55 मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2022 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with 55 cattle
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन व ओबरा क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण में हाथीनाला पुलिस ने बुधवार को बिहार राज्य में वध करने को ले जाए जा रहे 55 पशुओं को थाना क्षेत्र के बसनिया घाट पर बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे बरामद किया। इसके साथ ही तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य तीन तस्कर भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

हाथीनाला थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि बसनिया घाट पर 55 पशुओं को छह लोग बिहार में वध करने के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही पशुओं के साथ तस्करों की घेरेबंदी कर ली और 55 पशुओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ऐनुल अंसारी निवासी सोंडीहा झारखंड, राम केश्वर साहू निवासी सिंगरौली और जानसाह सिंह निवासी बरगढ़ सिंगरौली ने बताया कि वे छह लोग थे। नूर मोहम्मद, इश्तियाक अली और जमशेर अली निवासी ग्राम पड़रक्ष टोला भाग गए। तस्करों में पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, कांस्टेबल कैलाश सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed