फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three sheds and five vehicles damaged in trailer collision in sonbhadra

UP: ट्रेलर चालक को आई झपकी, मकान और वाहनों में मारी जोरदार टक्कर; धूल का गुबार उठते देख सहम गए लोग

Fri, 13 Feb 2026 06:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Feb 2026 06:21 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में शुक्रवार की भोर में एक ट्रेलर ने मकान व वाहनों में टक्कर मारी। इस दौरान तेज आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए। कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त हुआ। 

विज्ञापन
Three sheds and five vehicles damaged in trailer collision in sonbhadra
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की भोर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर कहर बरपाया। गुरुद्वारा स्कूल के समीप बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे स्थित एक मकान और बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन शेड और पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भोर में अचानक तेज आवाज और धूल का गुबार उठने से आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। देखा तो एक ट्रेलर मकान को जद में लेते हुए खड़े वाहनों को टक्कर मार चुका था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी टूट गई और निर्माण कार्य के लिए रखा ईंट, बालू व सीमेंट दूर तक बिखर गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में रखा भारी लोहे का बक्सा भी टक्कर की तीव्रता से उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक मौका पाकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों व मकान का जायजा लेते हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार नीरज सोनी ने बताया कि हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed