फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three people died in Madhuban and Naodiha villages

मधुबन व नौडीहा गांव में तीन लोगों की गई जान

Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three people died in Madhuban and Naodiha villages
दुद्धी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पिछले एक माह से अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अभी मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों में मधुबन और नौडीहा गांव में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत है। एसडीएम का कहना है कि स्वास्थ्य टीमें भेजकर ग्रामीणों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

मधुबन गांव के ग्राम प्रधान बर्फीलाल ने बताया कि बुधवार की रात राम प्रकाश गोंड (45) पुत्र भोला के पेट में दर्द शुरू हुआ। बृहस्पतिवार की अलसुबह उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं शाम करीब चार बजे करचाटोला में राजकुमारी (50) पत्नी विपत अपने घर के पास हैंडपंप के समीप बैठी थी। अचानक उसे घबराहट शुरू हुई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि मंगलवार की रात नौडीहा में चंद्रदेव रौनियार (47) भोजन कर सोया था। बुधवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। मधुबन गांव के करचाटोला व नौडीहा गांव में दो दिन में तीन लोगों की मौत होने से ग्रामीण सहम गए हैं। उनका कहना है कि किस बीमारी से मौत हो रही है इसका पता नहीं चल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांव में पहुंच कर उपचार नहीं कर रही हैं। इस संबंध में एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि किन कारणों से लोगों की मौत हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य टीमों को गांवों में भेजकर ग्रामीणों का उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed