फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three lives were lost in accident due to negligence of drunken forest worker

नशे में धुत वनकर्मी की लापरवाही से हादसे में तीन की गई थी जान

Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three lives were lost in accident due to negligence of drunken forest worker
दुद्धी-गोविंदपुर मार्ग पर गुलालझरिया के पास मां-बेटा समेत तीन की मौत से हर कोई स्तब्ध है। बीच सड़क पर हुए हादसे का खौफनाक मंजर लोगों के जेहन से नहीं उतर पा रहा। घटना के लिए पुलिस ने दूसरे बाइक पर सवार वनकर्मी को आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक नशे में धुत वनकर्मी की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गुलालझरिया गांव के पास मंगलवार की शाम सामने से आ रही बाइक से टकराकर दूसरी बाइक पर सवार रंथी देवी, उसका दो साल का बेटा अभिषेक और भाई कृष्ण मुरारी की मौत हो गई थी। वहीं बाइक चला रहा देवर कमला गंभीर रूप से घायल है। रंथी का पति राजेंद्र कुमार पंजाब की किसी कंपनी में नौकरी करता है। हादसे की खबर पाकर वह बदहवास हाल में घर के लिए निकल पड़ा। देर रात घर पहुंचने पर वह पत्नी और बेटे की मौत के सदमे में बेसुध हो गया। रो-रोकर उसका बुरा हाल था। उधर, पुलिस ने इस मामले में दूसरी बाइक पर सवार वनकर्मी अंकुश पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है। अंकुश वन निगम रेणुकूट में स्केलर के पद पर तैनात है। मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआई चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक वनकर्मी नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था। लापरवाही से ही यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed