{"_id":"5fad7ae88ebc3e9bc202d157","slug":"three-killed-five-injured-in-road-accidents-sonbhadra-news-vns558058621","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के चोपन, राबर्ट्सगंज, डाला और करना में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
चोपन: जुगैल थाना क्षेत्र के गौरघट्टी गांव के पास करीयवां टोला में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे आटो की चपेट में आने से बाइक सवार शिवनंदन कुमार (21) पुत्र सुुुभाष दत्त मिश्र निवासी चौरा गांव की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में आटो पर सवार अदीता (20) पुत्री तपेशी व बाइक सवार सुरेंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह घायल हो गए। घायलों को चोपन सीएचसी भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर सुरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जुगैल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक चौरा गांव निवासी शिवनंदन इसी गांव के सुरेंद्र के साथ बाइक से चोपन की तरफ से जा रहे थे। उधर, चोपन की तरफ से कोई नई आटो लेकर आ रहा था। आटो में एक युवती भी सवार थी। रास्ते में करीयवां के पास आटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार शिवनंदन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा आटो सवार युवती अदीता भी घायल हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद आटो चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घायलों को चोपन सीएचसी भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर सुरेंद्र को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में मृत व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दूसरी तरफ हादसे में घायल होकर जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह भर्ती कराए गए एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी अंजनी राय के मुताबिक शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। उधर, करना थाना क्षेत्र के झकाही मठ के समीप बुधवार को रात करीब साढ़े आठ बजे घटी। जहां सड़क पर एक व्यक्ति मृत हाल में पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह शाहगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के कुछ लोग करमा थाना पहुंचे। पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल गई। जहां मृतक की शिनाख्त पतिराम (53) निवासी रायपुर के रूप में हुई। घटना स्थल के आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि पतिराम की मौत रात में पैदल जाते समय मैजिक वाहन की चपेट में आने से हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। अन्य दुर्घटनाओं में भी दो लोग घायल हो गए।