{"_id":"635a7f6e05db9041a0383172","slug":"three-injured-including-father-and-son-after-being-hit-by-an-uncontrollable-car-sonbhadra-news-vns6807694121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन जख्मी, वाराणसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन जख्मी, वाराणसी रेफर
विज्ञापन
आसनडीह बाजार के समीप बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी बभनी में प्रारंभिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ के त्रिशुली निवासी कृष्णा गुप्ता (45), उसका पुत्र बाल जुगेश गुप्ता (15) और सागोबांध निवासी रामप्रसाद (50) बाइक से वाड्रफनगर छत्तीसगढ़ जा रहे थे। अभी वे आसनडीह बाजार के पास पहुंचे ही थे कि रेणुकूट से अंबिकापुर की तरफ जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार सभी लोग दूर जा गिरे।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने चालक सहित कार को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बभनी में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।