फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three injured in the collision of two trucks, putting jam

दो ट्रकों की टक्कर में तीन घायल, लगा जाम

Mon, 16 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 16 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three injured in the collision of two trucks, putting jam
 राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ममुआ गांव में सोमवार की सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक ट्रक का चालक स्टेयरिंग के पास फंस गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की खिड़की काटकर चालक को बाहर निकाला। जिला अस्पताल से चालक को रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर लगभग पौन घंटे तक जाम लगा रहा, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।दस चक्का ट्रक कोयला लोडकर सोमवार की सुबह वाराणसी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


जबकि विपरीत दिशा से एक वल्कर आ रहा था। सुबह करीब पौने छह बजे ममुआ गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद वल्कर का चालक और खलासी वाहन छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं ट्रक का चालक, खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से उसमें चालक फंस गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मैकेनिक से ट्रक की खिड़की कटवा कर

 आधे घंटे बाद मिर्जापुर जिले के अदलहाट निवासी चालक दाढ़ी (40) को बाहर निकलवाया। एसआई राजकुमार यादव और सिपाहियों ने पुलिस वाहन से घायल चालक और मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के


 जफराबाद गांव निवासी खलासी रामजतन पाल (38), पंकज (20) को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने चालक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

उधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवा कर आवागमन बहाल करवाया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed