फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three injured in road accident in Sonbhadra

कार और बाइक की भिड़ंत में मां-बेटा समेत तीन घायल

Fri, 11 Mar 2022 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
Three injured in road accident in Sonbhadra
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में बाईपास पुलिया के पास शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में मां बेटे समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी घोरावल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने मां-बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी बृजेश गुप्ता (24) और उसकी मां शीला गुप्ता (45) पत्नी रामपति, ओमप्रकाश गोंड (20) को शुक्रवार दोपहर घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि तीनों लोग एक बाइक से घोरावल जा रहे थे। विसुंधरी बाइपास के पास विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पेढ़ गांव के भाजपा नेता मंगल पाल की सूचना पर मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से तीनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। बृजेश गुप्ता व उसकी मां शीला गुप्ता को गंभीर चोटें आने से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed