फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three including a woman died of snakebite

सर्पदंश से महिला समेत तीन की मौत

Thu, 22 Jul 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Three including a woman died of snakebite
सोनभद्र/दुद्धी। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

पहली घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नागनार हरैया गांव की है। बुधवार की भोर करीब चार बजे मायके में रह रही सीमा देवी (31) नींद खुलने पर चारपाई से उतर रही थी। तभी एक सांप ने उसे बाएं पैर में डस लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए रैपुरिया नरायनपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पीएम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। मृतका की शादी चंदौली के परिसिया गांव निवासी अनिल से हुई थी।
विज्ञापन

दूसरी घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में हुई। बुधवार को सर्पदंश से मौलाना हाफीजुद्दीन (25) पुत्र अली मोहम्मद निवासी टेढ़ा की मौत हो गई। बकरीद पर्व की शाम को मौलाना गांव से सटे दिघुल गांव में अपने ससुराल गए थे। रात आठ बजे वो चारपाई पर जैसे लेटे, तकिया के नीचे मौजूद एक विषैले सर्प ने उनके गर्दन में डस लिया। परिजन आनन फानन में उन्हें सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोर की मौत
घोरावल। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कमालडीह गांव निवासी अजय के तेरह वर्षीय पुत्र राहुल की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना बुधवार की रात में सोने के दौरान घटित हुई। मामले की जानकारी होने पर स्वजन उसे लेकर झाड़-फूंक व इधर-उधर के चक्कर में फंस गए और अस्पताल ले जाने में देर कर दिए। बृहस्पतिवार की सुबह किशोर के परिजन उसे घोरावल क्षेत्र के खिरीहिटा गांव मे जड़ी बूटी से उपचार करने वाले वैद्य के पास लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed