फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three huts caught fire, cash and goods turned to ashes

Sonebhadra News: तीन झोपड़ियों में लगी आग, नकदी और सामान राख

Wed, 23 Apr 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three huts caught fire, cash and goods turned to ashes
मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप बाड़ी प्राथमिक विद्यालय के पीछे बुधवार को दोपहर तीन झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

झोपड़ी में बंधी तीन बकरियां और बाइक भी आग की लपटों में जल गईं। बाड़ी निवासी पीड़िता छुटकी के अनुसार झोपड़ी में 35 हजार की नकदी भी जल गई। वहीं लीलावती पत्नी सुरेंद्र, अंजू पत्नी मोहन बैगा की भी झोपड़ी पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और हैंडपंप से पानी लाकर आग को बुझाने की कोशिश की। कुछ ही देर में पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव और निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद भी पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
उन्होंने तत्काल ओबरा एसडीएम को मामले से अवगत कराया। डाला चौकी इंचार्ज आशीष कुमार पटेल ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed