फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three clinic sealed operating in Sukrit area, notice to nine

सुकृत क्षेत्र में संचालित तीन क्लीनिक सील, नौ को नोटिस

Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three clinic sealed operating in Sukrit area, notice to nine
स्वास्थ्य नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे क्लिनिक एवं मेडिकल स्टोर के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मधुपुर और सुकृत क्षेत्र में छापे की कार्रवाई करके तीन क्लिनिक सीज किया, जबकि नौ को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश सिंह ठाकुर के निर्देशन पर सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम सबसे पहले मधुपुर पहुंची। इसके बाद सुकृत पहुंची। इस दौरान कई प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों की जांच पड़ताल की गई। जांच में दोनों जगह मानक की अनदेखी कर संचालित हो रहे तीन क्लिनिक सील किए गए। वहीं नौ क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी किया गया। संचालकों को हिदायत दी गई कि यदि वे तय समय के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed