फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three bought papers for nomination on the MLA's left seat

विधायक की छोड़ी सीट पर नामांकन के लिए तीन ने खरीदा पर्चा

Tue, 19 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three bought papers for nomination on the MLA's left seat
पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी होगी। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 39 रिक्त पदों पर चुनाव होने हैं। संबंधित ब्लाक कार्यालयों पर नामांकन शुरू हो चुका है। मंगलवार को दुद्धी और म्योरपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक-एक पदों के लिए नामांकन हुआ। अन्य पदों के लिए पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सदर ब्लाक के वार्ड नंबर 79 तियरा नायक, करमा ब्लाक में वार्ड संख्या 31 पुरखास, दुद्धी ब्लाक में वार्ड संख्या 29 हथवानी और म्योरपुर ब्लाक में वार्ड संख्या 90 आरंगपानी प्रथम, वार्ड संख्या 92 आरंगपानी तृतीय के लिए उपचुनाव होना है। आरंगपानी प्रथम वार्ड के सदस्य रहे रामदुलार सिंह गोंड के विधायक चुने जाने के कारण यह पद रिक्त हुआ है। अन्य पदों पर सदस्यों के इस्तीफे या निधन से खाली हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न ब्लाकों में ग्राम पंचायत सदस्य के 39 रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा। इसके लिए 20 जुलाई को नामांकन की अंतिम तिथि है। मंगलवार को म्योरपुर ब्लाक में आरंगपानी तृतीय वार्ड से सावित्री देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं विधायक रामदुलार सिंह के वार्ड आरंगपानी प्रथम से सदस्य बनने के लिए तीन लोगों ने पर्चा खरीदा। दुद्धी के हथवानी गांव से बीडीसी सदस्य पद के लिए शशि उपाध्याय ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. तरुण कुमार सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को नामांकन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन 20 जुलाई तक होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया होगी। चार अगस्त को मतदान और अगले दिन वोटों की गिनती कराई जाएगी। - जगरूप सिंह पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed