फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three bike riders fell into the canal, one died

Sonebhadra News: बाइक सवार तीन युवक नहर में गिरे, एक की मौत

Tue, 09 May 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders fell into the canal, one died
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-सिलथम मार्ग के बीच करवनिया पुल के पास सोमवार की रात बाइक सवार तीन युवक नहर में गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दोनों अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के लेडुआ गांव निवासी अमित (22) अपने चचेरे भाई बृजनंदन बिंद (25) और गांव के ही अजीत कुमार (25) के साथ बाइक से अपनी ससुराल लीलारी गांव गया था। देर शाम तीनों लौट रहे थे। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के करवनिया पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रहे अन्य साथियों ने तत्काल घटना की सूचना परिवारवालों को देते हुए तीनों को नहर से बाहर निकालकर पीएचसी तियरा ले गए। वहां डॉक्टरों ने बृजनंदन बिंद को मृत घोषित कर दिया। बृजनंदन की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। बृजनंदन के पिता बाहर नौकरी करते हैं। रामपुर बरकोनिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बच्चे, पत्नी व घर के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed