{"_id":"5f00ad298ebc3e42af3d3d15","slug":"three-arrested-including-woman-with-meat-sonbhadra-news-vns533960717","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के अमवार बाजार से शुक्रवार को पुलिस ने मांस के साथ एक महिला समेत तीन लोगों को धर दबोचा। ानिवार को पुलिस की दो टीमें अलग-अलग फरार तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने में जुट रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों को पकड़ लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अमवार गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपने घर में मांस काट कर बेच रहा है। सूचना मिलने पर दुद्घी एसडीएम सुशील यादव, सीओ संजय वर्मा और कोतवाल पंकज सिंह ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद मांस काटकर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू किया। सीओ की अगुवाई में पुलिस की टीमें अलग-अलग अमवार बाजार, नगवां के विस्थापित कालोनी, सुंदरी समेत विभिन्न गांवों में छापेमारी कर मांस बरामद करना शुरू किया। नगवां में पुलिस कर्मियों ने घर के पास से जमीन खोद कर अंदर झोले में रखे गए मांस के टुकड़ा बरामद किया। इसके अलावा अमवार कस्बे में स्थित कुछ घरों में छापेमारी कर पकते मांस को बरामद किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार कर उन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ किया तो उन्होंने सच्चाई कबूल दी। पकड़े गए आरोपियों ने मांस काटने में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी दी। शनिवार को फोर्स के साथ कोतवाल पंकज सिंह ने अमवार समेत कई जगहों पर फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। दुद्घी क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज है। छापेमारी कर पुलिस ने अमवार निवासी जमीला खातुन, यासीन खां और झारखंड के गढ़वा जिले के नगर ऊटारी थाना क्षेत्र के विसुनपुरा निवासी अहमद रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा कि फरार आरोपियों के मोबाइल को लोकेशन पता कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।