फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Threatening to shoot advocate, case registered

अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी, केस दर्ज

Sun, 21 Nov 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Threatening to shoot advocate, case registered
सदर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता अखिलेश मिश्रा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को कई स्थानों पर आरोपी की तलाश में पुलिस ने छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के खचार गांव निवासी वादी अखिलेश कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 18 अक्टूबर को रजिस्टर्ड डाक और 20 अक्तूबर को स्पीड पोस्ट से धमकी भरा लेटर मिला और उनके व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भी आया। आरोप है कि उनके मोबाइल नंबर पर जान से मारने की धमकी आ रही है। धमकी देने वाले ने अपना नाम विक्रम सिंह बताया है। उनके व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भी भेजा है। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर ने कहा कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर विक्रम सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed