फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thousands of people received treatment in Chief Minister Jan Arogya Mela

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में हजारों लोगों का हुआ उपचार

Sun, 10 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people received treatment in Chief Minister Jan Arogya Mela
सोनभद्र। जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व राबर्ट्सगंज स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 2426 लोगों का उपचार हुआ और 69 लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। राबर्ट्सगंज में राज्यसभा सदस्य रामशकल, डीएम अभिषेक सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेला में आए लोगों को नि:शुल्क जांच कर दवा दी गई। शाहगंज: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पर ग्राम प्रधान श्याम बिहारी सेठ ने फीता काटकर किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि मार्च से ही यह आयोग मेला कार्यक्रम कोरोना के चलते बंद हो गया। पुन: इस मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का ग्रामीणों के लिए शुभारंभ किया गया इस मेले में विभिन्न स्टाल भी लगाए गए। सत्येंद्र सिंह, स्टाफ नर्स , फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह एवं चंचला श्रीवास्तव, मधु लता तिवारी एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शाहगंज के फार्मासिस्ट सतीश मिश्रा, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। मरीजों का थर्मल स्क्रीनिंग महिपाल सिंह ने किया। अनपरा: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र औड़ी अनपरा में मेला लगा। इसमें डॉक्टर टिशू कश्यप और क्षेत्रीय मुख्य सेविका माया देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायता से 16 लोगों की कोविड जांच किया। सभी का रिपोर्ट निगेटिव रही। यहां औड़ी की पूर्व प्रधान रन्नो देवी, फर्मासिस्ट प्रवीन कुमार व अन्य मौजूद रहे। खलियारी: न्यू प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी में लगे स्वास्थ्य शिविर में 25 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप व 150 मरीजों का सामान्य इलाज हुआ। यहां चिकित्साधिकारी जेपी सिंह, डॉ. प्रीति केशरी, डॉ. राकेंद्र सिंह, कौशलेंद्र फार्मासिस्ट पंकज, पवन, प्रेमराज, राकेश, आशीष चौबे, शिला देवी, प्रमिला देवी मौजूद रहीं। मधुपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेला न लगने से लोग निराश रहे। इससे निराश होकर लोग लौट गए। विंढमगंज: स्थानीय पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेला में 176 मरीजों का उपचार हुआ। 34 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप व 96 मरीजों का सामान्य इलाज हुआ। चिकित्साधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, डॉ. आरडी प्रजापति ने बताया कि 34 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप कर दवा दी गयी। यहां डॉ. स्लीप कुमार सिंह, आयुर्वेद अस्पताल महुली के डॉ. शिव कुमार सिंह, फार्मासिस्ट रंजीत कुमार, आर्किटेक्ट सुरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। दुद्धी: ब्लॉक के कटौली गांव में पीएचसी केंद्र पर आरोग्य मेला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने फीता काटकर किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाह आलम ने बताया कि 40 पुरुष मरीजों को इलाज हुआ। 25 महिलाओं की जांच की गई। अमवार पीएचसी में मेले में 53 मरीजों का उपचार हुआ। यहां एसीएमओ आरजी यादव, डॉ. राजित राम यादव, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, शशिकांत पाल, श्याम मुरारी, शकुंतला देवी मौजूद रहे। सलखन: सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे मेले में 65 लोगों का उपचार किया गया। 22 लोगों का कोविडल जांच हुआ। यहां डॉ. जगदीश पटेल, डॉ. रेशु सिंह, सुजित कुमार, संतोष कुमार, नंद लाल सिंह, तारा देवी, सितारा देवी, संतोष कुमार मौजूद रहे। डाला: नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरमुरा में स्वास्थ्य मेला लगा। वार्ड सदस्य त्रिलोकी गोड़ एवं चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने फीता काटकर किया। यहां 64 मरीजों इलाज किया गया। यहां डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी, डॉ. निशांत बानो, सत्येंद्र सिंह, सरोज, हेमलता, प्रितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed