फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those playing with patients' lives will not be spared: DM

बख्शे नहीं जाएंगे मरीजों की जान से खेलने वाले : डीएम

Tue, 23 Jul 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Those playing with patients' lives will not be spared: DM
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक ली। बिना पंजीकरण चल रहे निजी अस्पतालों पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। मानक पूरा न करने वाले अस्पतालों पर भी सख्ती करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मरीजों की जान से खेलने वालों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए। सीएमओ और निजी अस्पतालों के पंजीयन प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चिकित्सकों की उपलब्धता से संबंधित सूचना अस्पताल के बोर्ड पर ही अंकित रहे।
विज्ञापन

इसी बोर्ड पर उनकी योग्यता सहित अन्य जानकारियां भी दर्ज कराई जाए। अगर कोई अस्पताल इससे इन्कार करता है या मानक का पालन नहीं करता तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। बिना पंजीयन के जिले में एक भी चिकित्सालय संचालित हो रहा हो तो उसे तत्काल बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। यह भी तय किया जाय कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव चिकित्सालयों में ही हो।
यूपीआरएनएस की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की धीमी होने पर इसमें तेजी लाने के लिए सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा।

बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, एसीएमओ डाॅ. आरजी यादव, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनित सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed