फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves took away jewelery by breaking the lock of Devi temple

देवी मंदिर का ताला तोड़ आभूषण उठा ले गए चोर

Sun, 15 May 2022 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery by breaking the lock of Devi temple
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोरियांव (भवानी गांव) गांव में शनिवार की रात चोर फूलमती देवी मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति पर चढ़े जेवरात उठा ले गए। रविवार को ग्रामीण मंदिर में साफ सफाई करने गए तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मंदिर के पुजारी से जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार की भोर करीब साढ़े चार बजे कुछ ग्रामीण मंदिर की साफ-सफाई करने के लिए गये तो देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला है और मूर्ति पर चढ़े तीन हार और मुकुट गायब थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुजारी और प्रधान को दी। दामोदर देव पांडेय ने प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज को मंदिर में चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पूर्व भी नशेड़ी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed