फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves took away 50 thousand cash and goods by entering the shop, also crossed the CCTV camera

दुकान में घुसकर 50 हजार नकद और सामान उठा ले गए चोर, सीसीटीवी कैमरा भी किया पार

Sun, 26 Dec 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away 50 thousand cash and goods by entering the shop, also crossed the CCTV camera
कस्बे में स्थित एक किराना की दुकान में घुसकर चोरों ने शनिवार रात को हजारों रुपये नकदी के साथ ही सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर भी साथ उठा ले गए। रविवार को दुकानदार दुकान खोलने गया तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

शाहगंज कस्बे के मेन मार्केट में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार केशरी की किराने की दुकान है। शनिवार की रात चोर उनकी दुकान में घुसकर काउंटर में रखे करीब पचास हजार रुपये और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे सेट बॉक्स समेत अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह करीब आठ बजे राजकुमार दुकान खोलने गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को दुकान में चोरी होने की सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि चोर काउंटर में रखा करीब पचास हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान ले गए हैं। एसओ संजय पाल और चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed