{"_id":"696939fb8c8b86e07c0be67d","slug":"they-were-stealing-diesel-and-petrol-by-setting-up-a-depot-in-the-forest-three-arrested-350-liters-of-fuel-recovered-sonbhadra-news-c-20-vns1017-1256174-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जंगल में डिपो बनाकर करते डीजल-पेट्रोल की चोरी, तीन गिरफ्तार, 350 लीटर तेल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जंगल में डिपो बनाकर करते डीजल-पेट्रोल की चोरी, तीन गिरफ्तार, 350 लीटर तेल बरामद
विज्ञापन
जिले में डीजल-पेट्रोल की चोरी का पुलिस ने बुधवार की रात भंडाफोड़ किया है। आरोपी पेट्रोल पंपों और परियोजनाओं के टैंकर से तेल निकालते थे और उसकी जगह केमिकल मिला देते थे। इसके लिए जंगल में डिपो भी बनाया था। चोपन और अनपरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने 350 लीटर से ज्यादा डीजल-पेट्रोल, टैंकर और तेल निकालने-भरने के उपकरण बरामद किए। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी भाग गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में भी जुट गई है।
डीजल-पेट्रोल की चोरी की शिकायत लगातार मिल रही थी। एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात चोपन और अनपरा क्षेत्र में एक साथ दबिश दी गई। चोपन के गुरमुरा में सीओ सिटी रणधीर मिश्र और सीओ यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी तो वहां एक टैंकर से तेल निकाला जा रहा था। मौके से पुलिस ने बिहार के नवादा जिले के निवासी राम आशीष कुमार और गुरमुरा निवासी मनीष कुमार पनिका को गिरफ्तार किया। उनका साथी गुरमुरा निवासी सोनू जायसवाल अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
पुलिस टीम ने कुल 120 लीटर डीजल, 20 लीटर पेट्रोल, 200 लीटर के पांच ड्रम, 50 लीटर के दो ड्रम, 20 लीटर के दो जर्केन, एक मोटर पंप और दो लोहे के कूप बरामद किए। टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया। उधर, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना अनपरा क्षेत्र के बैरपान में दबिश देकर दो ड्रम और दो जर्केन से कुल 230 लीटर डीजल बरामद किया। मौके से बैरपान निवासी अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी जगत यादव भाग गया। तीन खाली गैलन और एक प्लास्टिक पाइप भी बरामद हुआ। पुलिस मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
-- -
रास्ते में निकाला जाता है ईंधन
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय है। परियोजनाओं और पंपों पर जाने वाले डीजल-पेट्रोल को रास्ते में रोककर निकाल लेते हैं।
-- -
जंगल, सूने स्थानों और गांवों में अस्थायी डिपो
तेल की कालाबाजारी से जुड़े गिरोह ने चोपन से हाथीनाला और पिपरी से अनपरा के बीच जंगल और सूने स्थानों पर अस्थायी डिपो बनाए थे। निकाले गए तेल को छोटे ड्रम व गैलन में भरकर ट्रांसपोर्टर, निजी कंपनियों, निजी वाहनों या निर्माण कंपनियों को बेच देते थे। मिलावटी ईंधन से वाहनों के इंजन तक खराब होने का खतरा होता है।
डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जो भी इस काम में शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। - हर्ष पांडेय, सीओ पिपरी।