फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   They broke the locks of two houses and took away cash and jewellery.

Sonebhadra News: दो आवासों का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात ले गए चोर

Sat, 08 Jun 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
They broke the locks of two houses and took away cash and jewellery.
रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के हिंडाल्को आवासीय परिसर में चोरों ने दो आवासों का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नकदी गायब कर दिया। तहरीर पाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिंडाल्को कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह बीते 30 मई को परिवार सहित अपने घर रेणुसागर गए थे। इस दौरान 2 जून को उनकी पड़ोसी प्रियंका वर्मा ने सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। वह जब यहां आए तो पूरा घर अस्त व्यस्त पड़ा था। नकदी सहित लाखों के आभूषण चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

वही नजदीक में ही रहने वाले गोरखनाथ मौर्य के आवास का भी ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हो गई। गोरखनाथ मौर्य ने बताया कि वह भी 30 मई को ही अपने गांव नरहन थाना केराकत जौनपुर गए हुए थे। उन्हें भी पड़ोस में रहने वाली मंजू सिंह ने 2 जून को चोरी की सूचना दी। जब वह घर आए तो नकदी-जेवरात गायब थे। पुलिस ने जांच की गई तो पता चला कि चोर बाउंड्री तोड़कर जंगल के रास्ते भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंड्री के ऊपर तार में करंट दौड़ने के कारण चोर बाउंड्री में जगह बनाकर चोरी के बाद भाग खड़े हुए। तहरीर पाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में पिपरी थाने के अपराध निरीक्षक श्रीराम यादव ने बताया कि चोरी की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed