फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thermal backing removed, units of Anpara running on full load

थर्मल बैकिंग हटी, फुल लोड पर चल रहीं अनपरा की इकाइयां

Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thermal backing removed, units of Anpara running on full load
दीपावली को देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर बिजली घरों से थर्मल बैकिंग हटते ही अनपरा के बिजली घरों से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया है। हालांकि पर्व के दौरान भी अधिकतम मांग में गिरावट से पावर कारपोरेशन को सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में राहत मिली है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर बिजली की मांग बढ़ने का अंदेशा देख विद्युत गृहों से थर्मल बैकिंग रोक दी गई है। नतीजतन बुधवार को अनपरा ए से 516, बी से 909, डी से 951 व निजी क्षेत्र की लैंको अनपरा सी से 1096 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था। हालांकि अब भी पारीछा व हरदुआगंज की इकाइयों को रिजर्व शट डाउन पर ही रखा गया है। इसके बाद भी उत्पादनरत इकाइयों के पूर्ण क्षमता से उत्पादन होने से काफी दिनों बाद निगम का उत्पादन भी बढ़कर तीन हजार मेगावाट के करीब पहुंच गया है। बुधवार सुबह प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 14690 और न्यूनतम मांग 9654 मेगावाट रही। दोपहर में बिजली की मांग 12639 मेगावाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed