फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be plenty of water on Deepawali and Chhath, 24-hour power supply

दीपावली, छठ पर भरपूर मिलेगा पानी, 24 घंटे रहेगी बिजली

Thu, 12 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
There will be plenty of water on Deepawali and Chhath, 24-hour power supply
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। दीपावली और छठ पर इस बार जनपदवासियों को भरपूर पानी और 24 घंटे बिजली मिलेगी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने अधिकारियों से कहा कि बिजली और जलापूर्ति के कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिजली और पानी की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

त्योहारों पर बिजली, पानी की समस्या पैदा होने से लोगों को दिक्कत होती है। यह संज्ञान में आने पर प्रदेश सरकार ने दीपावली और छठ पर तीन दिन तक भरपूर और बिजली की आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय ने बताया कि वर्तमान में पेयजल की 39 परियोजनाएं संचालित हैं। उनमें से 14 परियोजनाओं से ही जलापूर्ति हो रहा है। अन्य परियोजनाएं ग्राम पंचायतें संचालित कर रही हैं। विभागीय स्तर पर दीपावली व छठ पर्व के मौके पर लोगों को तीन दिन तक एक घंटे अधिक जलापूर्ति की जाएगी। अभी सुबह छह से आठ बजे तक पानी की आपूर्ति की जाती है। दीपावली व छठ पर सुबह पांच से आठ बजे तक आपूर्ति होगी। इसी तरह शाम को भी एक घंटे अतिरिक्त जलापूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहेगी तो पानी की आपूर्ति भी ठीक रहेगी। उधर, विद्युत वितरण निगम के राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में पहले से ही 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती है। दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्रों को भी 18 घंटे की जगह 24 घंटे बिजली दी जाएगी। यह आपूर्ति 15 नवंबर की सुबह तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि कहीं भी बिजली ट्रिपिंग की समस्या हुई तो उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। सभी स्टाफ और अवर अभियंताओं की ड्यूटी पावर हाउसों पर लगाई गई है। बिजली की कहीं कोई समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इनसेट:
बर्न यूनिट है तैयार, पर्याप्त हैं दवाएं
सोनभद्र। दीपावली पर पटाखे छोड़ते समय अक्सर हादसे होते हैं। बच्चे से लेकर बड़ों तक कभी-कभी पटाखा फोड़ते समय झुलस जाते हैं। सड़क हादसे भी होते हैं। इसको देखते हुए जिला अस्पताल में उपचार की व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने बताया कि आठ बेड का बर्न यूनिट तैयार है। दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों का उपचार किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो एक से अधिक डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी में लगाए जाएंगे। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed