फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is power in the organization, strengthen it: Vijay Gaur

संगठन में शक्ति है, करें मजबूत: विजय गौड़

Wed, 06 Jan 2021 08:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
There is power in the organization, strengthen it: Vijay Gaur
दुद्धी। सपा की मासिक बैठक बुधवार को गोड़वाना भवन में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, पंचायत चुनाव आदि पर चर्चा किया गया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम, संचालन महासचिव हरिहर यादव ने किया। पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ ने कहा कि सपा की नीतियों और कार्यक्रमों को अनुसार कार्यकर्ता कार्य करें। संगठन में शक्ति है। इसलिए संगठन को मजबूत करें। संगठन को सेक्टर और बूथ लेबल पर मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निदान हर संभव प्रयास करके कराया जाएगा। जिला महासचिव सईद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे पटेल ने कहा कि किसान आंदोलन के 50 दिन लगभग हो गए किंतु वर्तमान सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। किसान,व्यापारी, छात्र, मजदूर परेशान हैं। देश में महंगाई बेतहाशा है । जुबेर आलम ने पिछले किसान आंदोलन एवं एमएलसी के दोनों सीट पर पार्टी की जीत पर अपने पदाधिकारियों पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई दिया है। बैठक में विकास जोहरी, विकास जायसवाल, शेखर मिश्रा, प्रिंस विश्वास, संदीप अग्रहरी, सौरभ सिंह, राजकुमार सिंह कुशवाहा, संजय कुमार डुमरा, नंदलाल कोर्गी ,महेंद्र कुशवाहा, कमलेश्वर डुमरा, मुकेश भूषण, रामाधार, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed