फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is no fertilizer at cooperative societies, AR is claiming adequate availability

Sonebhadra News: सहकारी समितियों पर खाद नहीं, एआर कर रहे पर्याप्त उपलब्धता का दावा

Sat, 10 Aug 2024 06:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
There is no fertilizer at cooperative societies, AR is claiming adequate availability
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उर्वरक की किल्लत को लेकर क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्षों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की नियमित आपूर्ति बरकरार रखने की मांग की।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष शंभू नारायण सिंह ने कहा कि खरीफ फसलों की बोवाई के बाद उर्वरक की आवश्यकता सभी किसानों को है, मगर जिले में उर्वरक की कमी है। विगत दिनों एआर कोऑपरेटिव ने जिले में पर्याप्त मात्रा उर्वरक उपलब्ध होने का बयान देकर समिति अध्यक्षों को बदनाम किया।
विज्ञापन

उन्होंने बफर स्टाॅक मौजूद रहने की बात कही थी, जबकि समितियों पर पर्याप्त खाद मौजूद नहीं है। बफर स्टाॅक में उर्वरक उपलब्ध है तो उसे समितियों पर पहुंचाया जाय। अभी जो खाद समितियों पर भेजा गया है, उसमें प्रति किसान 5 बोरी ही वितरण करने को कहा गया है। जिले में बड़े छोटे हर प्रकार के काश्तकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे काश्तकार को 5 बोरी खाद मिलने पर वह उसे ज्यादा मूल्य पर बेच रहे हैं, जबकि बड़े काश्तकार उर्वरक के लिए परेशान हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में कृति सिंह, बैजनाथ सिंह, अवधेश कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, देवंती देवी, राजकुमार, महेंद्र कुमार, रीता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed