फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is a jam at the railway crossing, demand for flyover and underpass

Sonebhadra News: रेलवे क्रॉसिंग पर लगता है जाम, फ्लाईओवर और अंडरपास की मांग

Tue, 20 May 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is a jam at the railway crossing, demand for flyover and underpass
रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग और पीथा-पुसौली रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार जाम लग रहा है। सोमवार को यूपी कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे आशु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम रमेश चंद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण की मांग की गई। आशु दुबे ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग रामगढ़, नगवा, खलियारी होते हुए बिहार तक जाता है।
विज्ञापन

इसी मार्ग से चंदौली की ओर भी बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर प्रतिदिन 50 से 60 मालगाड़ियों और आठ से अधिक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाटक दिनभर कई बार बंद रहता है और लंबा जाम लग जाता है। बताया कि पीथा-पुसौली मार्ग पर अंडरपास निर्माण को लेकर पूर्व में सांसद छोटेलाल खरवार को भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग के आसपास भारी अतिक्रमण भी फैला हुआ है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, दयाराम प्रजापति, अंशु गुप्ता और सुशील राव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed