फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is a banner of No Helmet No Fuel, still petrol is being given without helmet

Sonebhadra News: नो हेलमेट नो फ्यूल का लगा है बैनर, फिर भी बिना हेलमेट दे रहे पेट्रोल

Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
There is a banner of No Helmet No Fuel, still petrol is being given without helmet
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन एवं प्रशासन की तरफ से नो हेलमेट नो फ्यूल का निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को दिया गया है। शुरू में कुछ दिनों तक रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित पेट्रोल पंपों पर सख्ती दिखी, मगर अब बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जाने लगा है।
विज्ञापन

नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में संचालित अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन की ओर से नो हेलमेट नो फ्यूल का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन

27 जनवरी से प्रदेश में इसे लागू किया गया है। मगर यह नियम जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज से लेकर गांव तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नहीं दिख रखा है।
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक के समीप संचालित तीन पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल का का बैनर तो लगा है, मगर यहां बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को भी पेट्रोल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र एवं आस-पास के इलाकों में भी संचालित पेट्रोल पंपों पर शासन के आदेश का असर नहीं दिख रहा है। सोमवार की शाम और मंगलवार को कई पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्राेल देते हुए देखा गया। ऐसे में सड़क हादसे में कमी लाने की मुहिम चुनौती बन रही है।


पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट नो फ्यूल के निर्देश से अवगत कराया गया है। पेट्रोल पंपों के संचालकों से इसका कड़ाई से पालन कराने और बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले बाइक सवारों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। यदि पेट्रोल पंप संचालक शासनादेश का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -धनवीर यादव, एआरटीओ-सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article