फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Then the mercury dropped, people chilled by the cold wave

फिर लुढ़का पारा, शीतलहर से ठिठुरे लोग

Sun, 19 Dec 2021 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Then the mercury dropped, people chilled by the cold wave
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर के समीप ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। - फोटो : SONBHADRA
रोजाना बढ़ रही गलन ने एक बार फिर तेवर दिखाया है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर पांच डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन भर तेज सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। हवाओं के कारण धूप में भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। मध्य प्रदेश की सीमा से सटे अनपरा और शक्तिनगर में पारा इससे भी नीचे रहा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया था तो रविवार को न्यूनतम तापमान में भी करीब इतनी ही गिरावट दर्ज की है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से लुढ़ककर पांच डिग्री पर आ गया। करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इसके सापेक्ष शनिवार को हवाओं की गति तीन किमी प्रति घंटा थी। सर्द हवाओं के कारण ही गलन में काफी इजाफा दिखा। स्वेटर, जैकेट, टोपी-मफलर बांधने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। नगर पालिका की ओर से कुल 40 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भी लोग घरों में अलाव और हीटर जलाकर ठंड से राहत पाने की जुगत में लगे रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड में अभी और इजाफा होगा।
विज्ञापन

अलाव जलाने की मांग
आसनडीह। बभनी के आसनडीह बाजार में रविवार को स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। नगरवासियों ने कहा कि यहां शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इसके साथ ही रोजाना बसों से आने जाने वाले यात्रियों को भी ठंड का सामना करना पड़ता है। कई ऐसी बसें हैं जिनसे रात में भी लोग सफर करते हैं। जिन्हें अलाव न जलने के कारण परेशानी होती है। वहीं सागोबांध बाजार में भी अलाव जलाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। बढ़ती गलन से लोग सुबह शाम आग जलाकर ठंड से बच रहे हैं। नान्हदेव, सुनील कुमार, शंभूनाथ, रामदेव ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए तत्काल अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीएल बीना परियोजना आवासीय परिसर स्थित चौराहे पर रविवार सुबह कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए संभ्रांत समाजसेवी लोगों द्वारा अलाव जलवाया गया जिससे बीना कालोनी, बस स्टैंड सहित क्षेत्र के काफी ज्यादा मात्रा में लोग सुबह से शाम तक अलाव ताप रहे हैं चौराहे पर सर्द मौसम में अलाव जलने से पशु पक्षियों सहित जनमानस को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed