फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Then echoed 'Dala this sacrifice of yours, India will remember'

फिर गूंजा 'डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान'

Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Then echoed 'Dala this sacrifice of yours, India will remember'
डाला शहीद स्थल पर अमर शहीदों की 31 वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते समाज कल्याण मंत्री संजीव गों? - फोटो : SONBHADRA
डाला गोलीकांड में मारे गए कर्मचारियों की 31वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने ‘डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान’ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि आज के ही दिन 31 वर्ष पूर्व पुलिस की बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज व गोली से एक छात्र समेत नौ लोग शहीद हो गए थे। ये सभी शहीद सैकड़ों लोगों के साथ उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम की डाला, चुनार, चुर्क सीमेंट फैक्ट्री को तत्कालीन सरकार की ओर से प्राइवेट सेक्टर को बेचने का विरोध कर रहे थे। इस गोलीकांड में निगम के कर्मचारी रामप्यारे कुशवाहा, शैलेंद्र कुमार राय, सुरेंद्र दुबे, बालगोविंद रामधारी, रामनरेश राम, नंद कुमार गुप्ता, दीनानाथ एवं छात्र राकेश उर्फ जयप्रकाश त्रिपाठी की जान गई थी। बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनकी याद में हर वर्ष दो जून को डालावासी श्रद्धांजलि सभा करते हैं।
विज्ञापन

गोलीकांड के समयानुसार अपराह्न 3.20 बजे वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वाहनों को रोककर सांकेतिक जाम किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मारक पर माला फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। छात्र राकेश तिवारी के परिवार के लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा प्रारंभ कराई। यहां दुर्गा सप्तशती पाठ, हरि कीर्तन व सुंदर कांड का पाठ किया गया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह, संतोष कुमार बबलू, छात्र नेता अनिकेत श्रीवास्तव, विकास जैन, राम अशीष तिवारी, गायत्री तिवारी ने राहगीरों व यात्रियों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर मंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट हेड राहुल सहगल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, रुबी प्रसाद, राजन सिंह, चेयरमैन ओबरा प्रानमती, श्रमिक नेता जनार्दन पांडेय, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, नागेशमणि पाठक, सजावल पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, शिवकुमार, अहमद, रविंद्र देव पांडेय, देवनाथ, मनीष तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, सपना, विजय, हृदय नारायण तिवारी, इंदू शर्मा आदि रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव ने किया।

वाराणसी शक्तिनगर मार्ग डाला में चक्का जाम कर श्रद्धांजलि अर्पित लोग।

वाराणसी शक्तिनगर मार्ग डाला में चक्का जाम कर श्रद्धांजलि अर्पित लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed