फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Then adulterated government, now attack on familyism

तब मिलावटी सरकार, अब परिवारवाद पर प्रहार

Thu, 03 Mar 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Then adulterated government, now attack on familyism
चुर्क इंजीनियरिंग कालेज के समीप भाजपा के चुनावी सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : SONBHADRA
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 मई को अपना दल-एस प्रत्याशी के समर्थन में सहजोर में सभा की थी। केंद्र की सत्ता तय करने वाले उस चुनाव में पीएम ने मिलावटी सरकार के जरिये सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा था। इस बार पीएम ने परिवारवाद का जिक्र कर विपक्ष पर हमला बोला। बिना किसी का नाम लिए पीएम ने बार-बार परिवारवाद का संबोधन करते हुए सपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के समीप सभास्थल पर करीब आधे घंटे देरी से पहुंचे प्रधानमंत्री ने 22.08 मिनट के संबोधन में छह बार परिवारवादी शब्द का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन घोर परिवारवादियों ने कदम-कदम पर भारत का अपमान करने में कसर नहीं छोड़ी है। ये अपमान यूपी के लोगों का अपमान है। सोनभद्र के लोगों, याद करिये ये वही लोग हैं, जिन्होंने आप को इस परिस्थिति में जीने के लिए विवश किया। आजादी के बाद इन लोगों को जब-जब सरकार बनाने का मौका मिला, इन परिवारवादियों ने आपको पीछे रखा। इन्हें कभी माफ मत करना। यह लोग न तो आपका भला कर सकते हैं और न ही देश का। सोनभद्र के खनिज संपदा को इन्होंने लूटा और यहां के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया। यह घोर परिवारवादी लोग बस यही ढूंढते रहते हैं कि खजाना कहां है और उसे कैसे लूटा जाए। सोनभद्र को आगे ले जाने और जनजातीय समाज की खुशहाली के लिए इन खनन माफिया और परिवारवादियों को पूरी ताकत से रोकना जरूरी है।
विज्ञापन

हर घर पहुंचेगा जल, पक्के मकान से संवरेगा कल
जनसभा के दौरान पीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख कर वर्षों से विकास की मुख्यधारा से कटे पिछड़े आदिवासी समाज को जोड़ा। हर परिवार के लिए पक्के मकान का पक्का इरादा जताया तो उस घर में नल से जल पहुंचाकर भविष्य को सुरक्षित करने का भी भरोसा दिया। मुफ्त राशन, मुफ्त टीका, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान, श्रम कार्ड, वनोपज पर एमएसपी बढ़ाने, स्वामित्व योजना की खूबियां बताकर जनता से समर्थन मांगा। महान सेनानी बिरसा मुंडा का जिक्र कर जिले की बहुसंख्यक आदिवासी आबादी को रिझाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को दो साल से मुफ्त राशन देने की बात जब दुनिया सुनती है तो चौंक जाती है। गरीब भाई-बहनों के घर का चूल्हा ठंडा न पड़े, इसके लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों ने हाथ उठवाकर पूछा कि मुफ्त टीका लगा या नहीं, टीके के लिए कोई खर्चा करना पड़ा क्या? पीएम ने कहा कि सोनभद्र को हमने आकांक्षी जिले में शामिल किया। शौचालय, बिजली, शिक्षा, आयुष्मान जैसी हर सुविधा में प्राथमिकता दी। हर जनजातीय परिवार को पक्का मकान देने का इरादा पक्का है। हम पक्के मकान की बात करते हैं तो उसमें नल से जल पहुंचाने का अभियान भी शामिल है। जिन परिवारों को अब तक पक्का मकान नहीं मिला है, दस मार्च के बाद उनके लिए भी तेजी से घर बनाने का अभियान तेज होगा।

चुर्क इंजीनियरिंग कालेज के समीप भाजपा के चुनावी सभा में जनता का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद

चुर्क इंजीनियरिंग कालेज के समीप भाजपा के चुनावी सभा में जनता का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद- फोटो : SONBHADRA

चुर्क इंजीनियरिंग कालेज के समीप भाजपा के चुनावी सभा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते भ?

चुर्क इंजीनियरिंग कालेज के समीप भाजपा के चुनावी सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते भ?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed