फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft of thousands of personnel in the room off

कर्मियों को कमरे में बंद कर हजारों की चोरी

Wed, 01 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 01 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Theft of thousands of personnel in the room off
kangra theft
सोमवार की रात नई बाजार स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट कार्यालय में चोर हजारों की नकदी चुरा ले गए। इससे पूर्व कार्यालय से सटे आवास में शाखा प्रबंधक और कर्मचारियों के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दिया। चोर 20409 रुपये चुरा ले गए। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी हैै।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार गांव में कैशपार माइक्रो क्रेडिट की शाखा संचालित होती हैै। सोमवार की अर्धरात्रि के बाद शाखा के मुख्य द्वार के दरवाजे का ताला तोड़ चोर अंदर घुस आए।
विज्ञापन


उसी मकान में रह रहे शाखा प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारियों के कमरों का दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर दफ्तर में रखे आलमारी को तोड़ उसमें से नकदी एवं एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे एक कर्मचारी ने फोन से शाखा प्रबंधक को दरवाजा खोलने के लिए कहां। प्रबंधक अपने रूम का दरवाजा खोलने लगे तो उनकी भी कुंडी अंदर से बंद मिली।
विज्ञापन


मोबाइल से कुछ दूरी पर रह रहे मकान मालिक अशोक गुप्ता को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने के डूहीकला निवासी शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया चोरों ने 20409 रुपये और मोबाइल चुरा ले गए हैं। उधर चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि चोरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed