फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft in five shops in a single night

एक ही रात पांच दुकानों में चोरी, लाखों का माला उड़ाया

Mon, 28 Feb 2022 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Theft in five shops in a single night
रविवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में चोर जनरल स्टोर समेत पांच दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी और सामान चुरा ले गए। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

आमडीह गांव निवासी हरिद्वार सिंह ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनकी तेंदू में उर्वरक की दुकान है। बीती रात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़ कर नकदी उठा ले गए। चोर उनके बगल में नागेंद्र कुमार की गारमेंट्स, सत्य प्रकाश के जनरल स्टोर, मनोज कुमार के जूते व चप्पल और मेजर पाल की साड़ी सेंटर की दुकान का ताला तोड़ कर नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। उधर सत्य प्रकाश ने बताया कि चोर 16 हजार नकद और 12 हजार का सामान ले गए हैं। उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि जिले की अधिकांश फोर्स गैर जनपद चुनाव कराने के लिए गई थी लेकिन सोमवार को बाहर गई फोर्स वापस अपने-अपने तैनाती वाले स्थानों पर पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed