{"_id":"622259b39e806e7ac907d50e","slug":"the-youth-of-the-district-will-become-an-entrepreneur-by-taking-training-sonbhadra-news-vns6416923164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण लेकर खुद उद्यमी बनेंगे जिले की युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण लेकर खुद उद्यमी बनेंगे जिले की युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की कवायद चल रही है। माध्यम बन रही है स्टार्टअप योजना। इस योजना के तहत चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अब तक 35 युवा जुड़ चुके हैं। युवाओं को बल्ब बनाने सहित कई अन्य सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को स्वरोजगार (उद्यम) शुरू करने के लिए संसाधन भी मुहैया कराया जाएगा।
जिले को बेरोजगारों को रोजगार दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे उद्यम करके अपना विकास कर सकें। एडूज्ञान इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्लोक कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण चल रहा है। अभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एलईडी लाइट बनाने, उन्नतशील खेती करने के बारें में जानकारी दी जा रही है। इंजीनियरिंग के छात्र अपने आइडिया भी लेकर आ रहे हैं। अब तक पांच-छह की संख्या में बच्चों के आइडिया आए हैं। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़े कृष्ण कुमार मद्धेशिया का कहना है कि एक छात्र की तरफ से अचूक निशाने की बंदूक बनाने का आइडिया आया है। पहले बैच में करीब 35 छात्र-छात्राओं को उद्यशीलता बनाने के प्रशिक्षण दिए गए। सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने के नाते अभी प्रशिक्षण बंद है। परीक्षा के बाद पुन: प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा खुद का उद्यम स्थापित कर सकते हैं। लूडो वेंचर्स सहित दो अन्य प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके उद्यमशीलता के लिए उपकरण भी मुहैया कराया जाएगा। ताकि वे रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकें। बताया कि जिले के युवाओं को स्वरोजगार करके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।