फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The young man who went for a picnic died due to drowning in the river

पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत

Sun, 26 Dec 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
The young man who went for a picnic died due to drowning in the river
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरकहु गांव में रविवार को पिकनिक मनाने गए युवक की कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों की मदद से शव निकाला गया। अन्य साथी शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

रेणुकूट निवासी रोहित (28) पुत्र रमेश रविवार को अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने कनहर नदी के तट पर जोरकहू गए थे। पिकनिक के दौरान युवक में नदी में उतरकर स्नान करने लगा। इस दौरान रोहित गहरे पानी में चला गया। गहराई का अहसास न होने से वह डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। आनन फानन उसे पिकनिक स्थल पर मौजूद डालिम्स सनबीम रेणुकूट की बस से सीएचसी दुद्धी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में युवक का शव रेणुकूट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed