फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The young man died of unknown fever

अज्ञात बुखार से युवक ने तोड़ा दम

Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man died of unknown fever
स्थानीय कोतवाली के कटौली गांव में अज्ञात बुखार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। उसका उपचार गांव के एक ही डॉक्टर के माध्यम से चल रहा था। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिले में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के इलाज से मौत का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह पूर्व एक युवक की अप्रशिक्षित डॉक्टर के इलाज से मौत हो गई थी। इसके बाद संचालक क्लीनिक छोड़कर फरार था। एक बार फिर इसी क्षेत्र में घटना सामने आई है। कटौली गांव निवासी विनोद गोंड (30) की मंगलवार को मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार विनोद गोंड को शुक्रवार से बुखार आ रहा था। गांव में ही संचालित एक क्लीनिक में उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी दुद्धी ले जाया गया जहां तैनात डॉ. मनोज एक्का ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक लड़के व दो लड़कियों का पिता है। परिजनों का आरोप है कि 4-5 दिन से बुखार आ रहा था। गांव के झोलाछाप डॉक्टर बिना खून जांच के इलाज कर रहे थे। हालत गंभीर होने पर सीएचसी में खून जांच के लिए आए, मगर विनोद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed