फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The world assimilating Gandhi's ideas

गांधी के विचारों को आत्मसात कर रही दुनिया

Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
The world assimilating Gandhi's ideas
सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी, सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में बापू और शास्त्री जी के आदर्शों पर चर्चा करते हुए उसे जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में एडीएम राकेश सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। कहा कि गांधी जी के जीवन मूल्यों का मूल आधार सत्य और अहिंसा रहा। उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार को अपनाया। उनके जीवन मूल्यों को पूरी दुनिया आत्मसात करने की कोशिश कर रही है। एडीएम ने कलेक्ट्रेट में स्थापित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्र चंद्रकांत शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर प्रकाश चंद्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला अभिहित अधिकारी संजय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, ओएसडी अमर पाल गिरि, राजीव शुक्ला, ओंकारनाथ यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव आदि मौजूद रहे। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के निवास पर हुए कार्यक्रम में दिलीप सिंह दीपक, विकास वर्मा, प्रद्युम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, जयराम सोनी ने शब्द पुष्प से श्रद्धांजलि दी। सपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इसमें अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सुरेश मौर्य, सनी सिंह, कन्हैया विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। मधुपुर: चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानचार्य दयाशंकर सिंह ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। दोनों महापुरुषों के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रबंधक दयाशंकर सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष राजा राम सिंह, रामचंद्र, भगवान दास वर्मा आदि मौजूद रहे। दुद्धी: तहसील मुख्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, भाऊ राव देवरस पीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य संस्थानों में जयंती धूमधाम से मनाई गई। तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में एसडीएम रमेश कुमार व तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इससे पहले एसडीएम ने नगर पंचायत दुद्धी में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोनभद्र। नगर के सिविल लाइंस स्थित संत जेवियर्स विद्यालय में विद्यार्थियों-शिक्षकों ने रामधुन गाकर बापू को याद किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। विद्यालय के प्रबंधक फादर लेंसी डीकून्हा और प्रधानाचार्य फादर आल्बर्ट प्रवीण लोबो ने दोनों महापुरुषों के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। प्राइमरी अनुभाग की प्रधानाध्यापिका सिस्टर रेशमी ने भी पुष्पांजलि दी। निबंध प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संचालन राकेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर रामेश्वर नाथ धर, जगदंबा प्रसाद, शिवनाथ सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, जीजीआईसी में प्रधानाचार्य रंजना शुक्ला के नेतृत्व में गोष्ठी हुई। निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर वंदना सिंह, चंदा यादव, पूजा, नेहा, अर्चना, भावना, सीमा, प्राची, निशा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा। ओबरा ताप विद्युत गृह के गांधी मैदान में मुख्य अभियंता दीपक कुमार ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शुरुआती असफलता से हार न मान सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलते हुए गांधी जी ने सफलता को प्राप्त किया। गांधी जी सर्वधर्म समभाव को मानने वाले थे। हमारे देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का जन्म वाराणसी के रामनगर में एक अत्यंत साधारण परिवार में हुआ था। उनका प्रारंभिक जीवन काफी संघर्षमय था। 17 वर्ष की अल्पायु में ही गांधी के आह्वान पर पढ़ाई छोड़कर असहयोग आंदोलन में कूद पड़े थे। इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों और ओबरा इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अभियंता प्रशासन इं. जीके मिश्रा, इं. पीसी अग्रवाल, इं. एके श्रीवास्तव, इं. दूधनाथ, इं. ज्ञान सिंह, एके राय, राजकुमार, सुरेश, समीर भटनागर, सीएमओ डा. एके गुप्ता, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल सिंह एवं अनुराग मिश्र ने किया।
बीजपुर।एनटीपीसी रिहंद स्टेशन मेंसंगम प्रेक्षागृह परिसर स्थित गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) देबब्रत पॉल ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समारोह के दौरान स्टेशन के सीएसआर विभाग की ओर से नैगम सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत परियोजना के समीपवर्ती ग्रामसभा सिरसोती, बीजपुर एवं डोड़हर के ग्राम प्रधानों को जरूरत के सामग्रियों का वितरण किया गया।

कोन। जिलास्तरीय साहू समाज कल्याण समिति ने घघिया कोन में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाया। अध्यक्षता साहू समाज के जिलाध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेली समाज झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता रहे। बापू के जीवन संघर्ष पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि गढ़वा के महामंत्री विकास गुप्ता रहे। इस मौके पर संरक्षक ठाकुर प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद महाजन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed