फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The women appeared in essay writing talent

निबंध लेखन में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 10 Sep 2015 11:45 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Thu, 10 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
The women appeared in essay writing talent
एनटीपीसी की रिहंद परियोजना में हिंदी पखवाड़े के दौरान गुरुवार को वर्तिका महिला मंडल सभागार में कालोनी परिसर स्थित महिलाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह परियोजना कर्मियों के लिए अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता हिंदी भाषी एवं अहिंदी भाषी क्षेत्र की महिलाओं के लिए अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई। हिंदी भाषी क्षेत्र की महिलाओं के लिए बच्चों के चरित्र निर्माण में माता-पिता की भूमिका और अहिंदी भाषी क्षेत्र की महिलाओं के लिए महिलाओं की सुरक्षा और हमारा समाज.. विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा बबली चक्रवर्ती ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।  इसी तरह परियोजना के प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में परियोजना कर्मियों की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रामजी द्विवेदी को प्रथम, श्याम बिहारी यादव को द्वितीय, रामदरस  शर्मा को तृतीय स्थान मिला। लालचंद एवं संत कुमार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अपर महा प्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) एस मित्रा ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed